SP Chief Akhilesh Yadav

Akhiesh Yadav on Old Pension Scheme: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, सरकार बनते ही लागू करेंगे OPS

लखनऊ: Akhiesh Yadav on Old Pension Scheme उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी दलों के नेता लोकलुभावन वादों से जनता का ध्यान खींचने की हर कोशिश कर रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी Samajwadi party के मुखिया अखलेश यादव  Akhilesh Yadav  ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि, जब हमारी सरकार बनेगी तब हम ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे. उन्हों ने कहा कि, हमारी सरकार बनने जा रही है, और हम शिक्षकों के हितों के लिए जो भी जरूरी होगा करेंगे.

OPS के लिए प्लान तैयार

सपा चीफ अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ओल्ड पेंशन स्कीम को किस तरह से फाइनेंस किया जाएगा, इसका पूरा प्लान पार्टी के पास तैयार है और समय आने परइसे लागू कर दिया जाएगा. यही नहीं, पार्टी के आगामी घोषणा पत्र को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार मेनिफेस्टो में शिक्षकों के हितों का खास ध्यान रखा जाएगा. इसके अलावा वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी.

मदरसों को बनाएंगे एडवांस

सपा मुखिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब रुढ़िवादी और नकारात्मक लोग AI का नकारात्मक इस्तेमा  ल कर रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि हर खराब काम कोई कर रहा है तो वो है भारतीय जनता पार्टी.  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,  ‘यह सरकार नफरत फैलाने और दूरियां बनाने के लिए काम करती रही है और मदरसों के साथ भेदभाव किया है.”  उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी सरकार में मदरसों की सभी व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा और पेंडिंग तनख्वाह दी और मदरसे आधुनिक बनाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें.

Ujjain Shahi Masjid Clash: शाही मस्जिद के पास हिंसक झड़प, सड़क चौड़ीकरण से बढ़ा विवाद

सबसे ज़्यादा पढ़े गए