Bank Strike Postponed बैंकों की तीन दिनी हड़ताल टली, जानिए कैसे बनी बात

नई दिल्ली: Bank Strike Postponed आम आदमी के लिए राहत की खबर है. बैंकों की होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल (Three Day Strik) फिलहाल टल गई है. देर रात बैंक यूनियन और सरकार की प्रतिनिधि इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया. इसके पहले आज से प्रस्तावित हड़ताल की वजह से रविवार को भी बैंक खुले रहे और आम लोगों का सामान्य रूप से काम काज हुआ.

रविवार को खुले बैंक

आपको बता दें कि, बैंक यूनियनों अपनी मांगों के चलते 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित थी. आरबीआई के निर्देश के बाद बैंकों से कहा गया था कि वो रविवार को बैंक खोलें.

बातचीत में बनी सहमति

इससे पहले इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार रात हुई बातचीत के बाद प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का फैसला हुआ. बातचीत में मुख्य मांग 5-डे बैंकिंग वीक की थी, इस मुद्दे पर सहमति बनी है. इसे लेकर एक हाई-लेवल कमेटी बनाने पर समझौता हुआ है. फिलहाल, अन्य मांगों को अभी के लिए टाल दिया गया है.

कामकाज होते प्रभावित

अभी बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छट्टी रहती है. फाइव डे वर्किंग फिलहाल अभी नहीं होगी. हड़ताल के चलते सभी सरकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बंद रहते. इस दौरान चेक क्लियरेंस, कैश निकालने और जमा करने समेत बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती थीं. डिजिटल बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी बंद रहने की संभावनाएं थीं. कई सरकारी संस्थाओं के वेतन भी प्रभावित होने की आशंका था.

यह भी पढ़ें

Pravesh Verma Slapped Man: थप्पड़ कांड पर प्रवेश वर्मा ने जारी किया वीडियो, बताया ये सब कमीशन का खेल

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए