Pravesh Verma slapping

Pravesh Verma Slapped Man: थप्पड़ कांड पर प्रवेश वर्मा ने जारी किया वीडियो, बताया ये सब कमीशन का खेल

नई दिल्ली: Pravesh Verma Slapped Man दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma)  द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. चांद नगर के रहने वाले पीड़ित युवक साहिब सिंह ने मंत्री और 12-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विकासपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. जानकारी के मुताबिक, प्रवेश वर्मा सड़क निर्माण का निरिक्षण कर रहे थे, इसी दौरान यह घटना सामने आई.

पीड़ित का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि, सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान, जब वह सड़क की क्वालिटी रिकॉर्ड कर रहे थे, तो उनके साथ बदसलूकी की गई, उन्हें थप्पड़ मारा गया, धक्का दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. यही नहीं, उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया और मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की.

प्रवेश वर्मा ने जारी किया वीडियो संदेश

इस पूरे मामले में प्रवेश वर्मा ने एक्स पर वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कहा- ‘एक वीडियो आम आदमी पार्टी वाले चला रहे हैं उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए.’ इसके बाद उन्होंने एक एक कर घटना के बारे में बताया. मंत्री ने बताया- ‘विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा है. इस क्षेत्र के विधायक जरनैल सिंह द्वारा PWD डिपार्टमेंट के इंजीनियर्स को कहा गया है कि हमको कॉन्ट्रैक्टर से मिलाइए और उसकी कमीशन दिलवाइए. ये ऐसा कई दिनों से बोल रहे थेय हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेन दी है वो शिकायत करा रहे हैं.’

केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट डाला है. उन्होंने लिखा, “बीजेपी सरकार के एक मंत्री ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले एक युवा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया. इस मंत्री को गिरफ्तार किया जाए. मैं कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का निरीक्षण करूंगा.”

यह भी पढ़ें

Premanand Ji Maharaj Disciple Suicide प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का रहस्य गहराया, Video सामने आया

सबसे ज़्यादा पढ़े गए