Deepak lodhi suicide case

Premanand Ji Maharaj Disciple Suicide प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का रहस्य गहराया, Video सामने आया

मथुरा: Premanand Ji Maharaj News प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य दीपक लोधी Deepak Lodhi की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का रहस्य गहराता जा रहा है. शुक्रवार को दीपक लोधी की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. अब इसका सीसीटीवी भी सामने आया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. दीपक उस आश्रम में रहा करते थे, जहां साधक रहते थे.

सामने आया सीसीटीवी फुटेज Premanand Ji Maharaj News 

सीसीटीवी में दिख रहा है कि, जब दीपक लोधी छत से गिरते हैं, उस दौरान सड़क में सामान्य तौर पर लोग आ जा रहे थे. सड़क पर गरने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया. हालंकि, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामला तूल पकड़ने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है.

एसपी का बयान

इस घटना पर मथुरा के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने बताया, “12.30 बजे दिन की घटना बताई गई है. एक रसिक बिहारी शरण, जिनका असली नाम दीपक लोधी है और जो जबलपुर मध्य प्रदेश के निवासी हैं, केलीकुंज प्रेमानंद जी के यहां साधक के रूप में रहते थे. इनकी चार मंजिला साधकों के आवास से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत की खबर पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.”

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया, “कमरे की जांच पड़ताल की गई है और फोन से फोरेंसिक एविडेंस इकट्टे किए जा रहे हैं. इनके परिवार के लोग जबलपुर से आ चुके हैं. इनकी माता और भाई आए हैं. उनसे एक प्रार्थना पत्र भी मिला है. जिस पर जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी.”

2024 में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आया था दीपक

मृतक के बहनोई सोनू पटेल ने बताया कि दीपक लोधी साल 2024 से प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा था. उन्होंने बताया कि जब से दीपक ने गुरु दक्षिणा ली थी, तब से परिवार से उसे नहीं मिलने दिया गया. जब भी परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने यहां आता था, तो उसे दो-दो घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता था. सोनू ने बताया कि दीपक ने आत्महत्या की है या किस वजह से उनकी मौत हुई, इस बारे में अभी तक परिवार को कोई जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें

PM Narendra Modi in Mann Ki Baat : सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा-डंके की चोट पर किया एक्शन

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए