Lucknow Rain

Heavy Rain in UP: दो दिन से हो रही बारिश ने यूपी में मचाया कोहराम, अबतक 50 की मौत

लखनऊ: Heavy Rain Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में बीते दो दिन से बारिश का दौर जारी है. राज्य में हालात बेहद खराब हो गये हैं. मध्य यूपी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. राजधानी लखनऊ और इससे सटे कानपुर में लगातार हो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं, कई मकान भी क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.Heavy Rain Uttar Pradesh

पश्चिम यूपी के जिलों में ऑरेंज अलर्ट Heavy Rain Uttar Pradesh

 आईएमडी ने पश्चिम यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, मेरठ, बागपत, संभल, बदायूं के लिए भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, तराई के क्षेत्र शाहजहांपुर, खीरी,. व पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

18 साल में पहली बार गोमती का जलस्तर बढ़ा

इस बीच 18 साल बाद. लखनऊ की गोमती नदी का जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है. प्रसिद्ध कुड़िया घाट को दो चबुतरे डूब चुके हैे. नदी से लगे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन अलर्ट मोड पर है. लोगों से कहा जा रहा है, कि वे सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं.

भारी बारिश से 50 की मौत Heavy Rain Uttar Pradesh

यूपी में बेतहाशा बारिश से भारी जनहानि हुई है. कल शाम तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है. सीएम योगी ने बारिश से बचाव और राहत कार्यों के लिए निर्देश दिये हैं. बारिश में पेड़, दीवार घर और खम्भे गिरने से ये मौतें हुई हैं. लखनऊ के बीकेटी, अयोध्या, सीतापुर बलरामपुर और गोंडा समेत अमेठी में लोगों की मौत हुई है. गोरखपुर और बस्ती मंडल में भी बारिश के प्रकोप से 8 मौतों की खबर है.

पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत

बीते शनिवार को यूपी के 63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई. लखनऊ के प्रेरणा स्थल में भी पानी भर गया. पिछले 24 घंटों में यूपी में 19 गुना पानी बरसा है. बारिश से जुड़े हादसे में शनिवार को 15 लोगों की मौत हो गई.

सीएम योगी खुद ले रहे हैं हालात का जायजा

मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे हालात पर नजर बनाये हुए हैं. उन्होंने फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है. बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और शरणालय केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश हैं. वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रहकर स्थिति की निगरानी करने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें

Heavy Rain Uttar Pradesh लगातार हो रही बारिश से यूपी में हालात बिगड़े, सीएम खद कर रहे मॉनिटरिंग

सबसे ज़्यादा पढ़े गए