PM Modi Mann Ki baat

PM Narendra Modi in Mann Ki Baat : सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा-डंके की चोट पर किया एक्शन

नई दिल्ली:  PM Narendra Modi in Mann Ki Baat  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य पर खुलकर बात की. पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike)  के दस साल पूरे होने पर उन्होंने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति पर विस्तार से बात की. पीएम मोदी ने कहा कि, 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के जांबाजों ने LOC  पार कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

डंके की चोट पर की सर्जिकल स्ट्राइक

हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाली इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, एलओसी के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, उसे देखकर दुनिया हैरान थी. सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था.

एयर स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक का जिक्र 

पीएम ने कहा कि, आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक जो दर्द झेला था, सर्जिकल स्ट्राइक उस कष्ट के खिलाफ एक निर्णायक प्रतिक्रिया थी. पीएम ने बीते एक दशक में भारत की बदली रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा.

26/11 हमले का जिक्र

26/11 हमले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दौर था जब आतंकवादी हमले होते थे और उनपर कोई प्रतिक्रिया नहीं होती था, न ही ध्यान दिया जाता था. उन्हों ने कहा कि सीरियल ब्लास्ट होना सामान्य बात थी. पीएम ने कहा कि 13 सितंबर को दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट में निर्दोष लोग मारे गये थे. साथ ही उन्होंने कहा कि, इस हमले के कुछ ही दिन बाद 26/11 का अटैक हुआ.

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

उन्होंने कहा कि पहले हर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग होती थी लेकिन उस पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था और समय बीतने का इंतजार किया जाता था. पीएम मोदी ने कहा, ‘अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लेकर चल रहा है और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं.’

ये भी पढ़ें

Heavy Rain in UP: दो दिन से हो रही बारिश ने यूपी में मचाया कोहराम, अबतक 50 की मौत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए