Sitanshu kotak on Yashasvi jaiswal

‘उनके साथ नाइंसाफी…’ यशस्वी जायसवाल के सपोर्ट में उतरे सितांशु कोटक, बताया पहला वनडे खेलेंगे या नहीं

Sitanshu kotak on Yashasvi jaiswal: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की खूब तारीफ की। साथ ही सितांशु ने यह भी स्वीकार किया कि उनको टीम इंडिया में जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच धैर्य रखना चाहिए।

सितांशु युवा सलामी बल्लेबाज की तारीफ करते हुए बोले कि वह भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें टीम में खेलने का मौका मिलना चाहिए। वह लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

ओपनिंग में उनकी जगह पक्की नहीं

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने स्वीकार किया कि उनको अपने मौके के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। वह वेस्ट इंडीज सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में लौट आए हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह खासकर टॉप ऑर्डर में पक्की नहीं है।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए पहली पसंद बने हुए हैं, इसलिए जायसवाल को टीम में जगह बनाने के लिए मुकाबला करना होगा और मौका मिलने पर अपनी दावेदारी पेश करनी होगी।

उनके साथ नाइंसाफी- सितांशु

बल्लेबाजी कोच ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा, ” ऐसा नहीं है कि किसी ने उनके साथ नाइंसाफी की है। उन्हें कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और मौके का इंतजार करना चाहिए, और अब तक जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।”

जायसवाल ने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों वनडे मैच खेले थे, लेकिन बाद में उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टीम में शामिल नहीं किया गया। अब देखना होगा कि इस सीरीज के बाद उनको दोबारा एकदिवसीय टीम से बाहर किया जाता है या फिर टीम के साथ बरकरार रखा जाता है।

ये भी पढ़ें- 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए