Udta Teer Release Date: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की फिल्म अब 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

Udta Teer Release Date: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच अवेटेड फिल्म ‘Udta Teer’ के दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाएगा।

 

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल कंटेंट को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में टीम ने फिल्म के लिए ऐसी रिलीज डेट तय करने का फैसला किया है, जहां उसे सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन और दर्शकों तक बेहतर पहुंच मिल सके।

क्यों बदली गई रिलीज डेट?

फिल्म की रिलीज डेट बदलने की एक वजह अक्टूबर में सिनेमाघरों में बढ़ती फिल्मों की संख्या को बताया गया है। मेकर्स का मानना है कि 23 अक्टूबर की रिलीज विंडो में ‘Udta Teer’ को स्क्रीन के लिए कम प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।फिल्म की टीम ने रिलीज डेट में बदलाव को रणनीतिक फैसला बताया है। इसका उद्देश्य फिल्म को बेहतर स्क्रीनिंग और दर्शकों तक अपनी कहानी पहुंचाने के लिए पर्याप्त अवसर देना है।

पाकिस्तानी जासूस के रोल में आयुष्मान

फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में उस वक्त दिलचस्प मोड़ आता है, जब जासूस अपनी याददाश्त खो देता है और उसे अपनी पहचान तक याद नहीं रहती।हालांकि, उसकी देशभक्ति की भावना बरकरार रहती है। फिल्म इसी स्थिति के जरिए कॉमेडी और देशभक्ति का मिश्रण पेश करती है। आयुष्मान ने फिल्म की कहानी को अलग तरह का और ओरिजिनल कंटेंट वाला बताया है।

सारा अली खान समेत ये सितारे आएंगे नजर

Udta Teer’ से आकाश ए कौशिक बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी नजर आएंगे।फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने किया है। धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट इस फिल्म के लिए साथ आए हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए