डेस्क: Tiger Killed Man कभी कभी कुछ घटनाएं आपको झकझोर कर रख देती हैं. इंग्लैंड में एक ऐसा ही हादसा सामने आया है. घटना के मुताबिक, यहां एक चिड़ियाघर में बाघ के बाड़े में एक युवक गिर पड़ा और सीधे बाघ के सामने आ गया. कुछ ही देर में खूंखार बाघ ने उसे हमला कर घायल कर दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
बाघ के बाड़े में कुदा शख्स और चली गई जान
घटना के मुताबिक, इंग्लैंड के यार्कशायर वाइल्ड लाइफ पार्क में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने टाइगर के बाड़े में छलांग लगा दी. बाड़े में कूदते ही बाघ सीधे उस व्यक्ति की ओर झपटा. पैरामेडिक्स द्वारा उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में दो Amur tigers हैं. माना जा रहा है कि बाड़े में कूदने वाले व्यक्ति की मौत नर बाघ अलटाई से जख्मी होने की वजह से हुई है.
View this post on Instagram
पूरा वाइल्ड लाइफ एरिया बंद किया गया
इस दर्दनाक घटना के बाद जू कर्मचारियों ने बाघ की भी जांच की और चेक किया कि उसे तो कोई चोट नहीं आई है. इसके बाद पूरे वाइल्डलाइफ एरिया को वीकेंड के लिए बंद कर दिया गया. इससे पहले ऐसी ही एक घटना दिल्ली के जू में भी हुई थी जहां एक व्यक्ति संतुलन बिगड़ने से बाघ के बाड़े में गिर गया था जिसके बाद बाघ ने उस पर हमला कर उसकी जान ले ली थी. हालांकि ऐसे मौकों पर कई बार इंसान की डर की वजह से भी मृत्यु हो जाती है.
यह भी पढ़ें
