Rahul Gandhi Jantar mantar

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के लिए अड़े राहुल-प्रियंका, हिरासत के बाद रिहा हुए राहुल गांघी

नई दिल्ली:  Jantar Mantar Protest  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक के नेता वा सांसद बुधवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे था. लेकिन दिल्ली पुलिस की सुरक्षा वयवस्था सख्त थी. हालांकि, इस प्रदर्शन की अनुमति की नहीं थी, फिर भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी प्रदर्शन के लिए अड़ी रही, इस दौरान पुलिस ने राहुल- प्रियंका समेत अन्य विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया.

खरगे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था. ये सभी दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में जुटे थे. रेस्टोरेंट जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर दूर है, इसलिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है. वहां BNS की धारा 163 लागू है.

राहुल, प्रियंका हिरासत में लिये गये 

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सुरक्षा के मद्देनजर, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया था. हालांकि, बाद में उन्हें बाराखंभा थाने से रिहा कर दिया गया.

मार्च के दौरान दर्ज हुई थी FIR

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है.

सरकार पर भड़के अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘दिल्ली में दिन दहाड़े किस तरह का दमन हो रहा है, यह आप देख सकते हैं. राहुल गांधी सिर्फ अपनी बात मनवाने के लिए धरना देना चाहते हैं, विरोध करना चाहते हैं, तो इस तरह की बाधा डालने का क्या मतलब है? तानाशाही की भी एक सीमा होती है.’

यह भी पढ़ें

RBI Increases Repo Rate: RBI के इस फैसले से बढ़ जाएगी EMI, होम लोन-कार लोन पर होगा बड़ा असर

सबसे ज़्यादा पढ़े गए