एजेंसी: PM Narendra Modi Talk With Captain Machchhar फ्लाईदुबई के साहसी पायलट स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) दुनिया में रियल हीरो के रूप में मशहूर हो गये हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान उन्होंने कैप्टन की बहादुरी की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि, पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है. बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री से अपने अनुभव और उस घटना के दौरान उन्हें हिम्मत कैसे मिली, इसके बारे में बताया.
‘पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है’
पीएम मोदी ने कहा, ‘पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है. आपके और आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है. आपकी हिम्मत, सूझबूझ और संयम ने कई जानें बचाईं. देश गर्व से कह सकता है कि हम भारतीय जान लेने वाले नहीं हैं दूसरों की जान बचाने वाले लोग है. मैं हृदय से गर्व महसूस करता हूं.’
#WATCH | While speaking to PM Modi, Flydubai Captain Smit Machchhar says, “Whenever I am in pain, I recite Hanuman Chalisa. At that time too, I only kept reciting the Hanuman Chalisa…Today, one call from you makes me feel really proud…” pic.twitter.com/Ilkn34cf9D
— ANI (@ANI) October 2, 2026
पीएम मोदी को बताया अपना आदर्श
इस बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित काफी भावुक हो गए. उन्होंने पीएम मोदी से बात करने को अपने लिए बेहद खास पल बताया और कहा कि, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिलेगा. स्मित ने यह भी कहा कि पीएम मोदी उनके सबसे बड़े आदर्श हैं.
हनुमान चालीसा का करते हैं पाठ
प्रधानमंत्री मोदी ने स्मित की मां गीता बेन का भी जिक्र किया और कहा कि, उन्होंने भगवद्गीता की सीख और संस्कारों के साथ उन्हें बड़ा किया है. स्मित ने बताया कि जब भी जब भी वह मुश्किल में होते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और उस मुश्किल वक्त में भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे.
यह भी पढ़ें
