डेस्क: LPG New Rule Implemented from 1st October अक्टूबर का महीना शुरू होने में दो दिन का वक्त बचा है. पहली तारीख यानी एक अक्टूबर से कई जरूरी वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी हो सकती है. भारतीय रसोई में काम आने वाली एलपीजी के दामों बदलाव हो सकता है, साथ ही बुकिंग नियमों में भी बदलाव होगा. इसके अलावा बैंक एटीएम से निकासी से जुड़े नये नियम भी लागू होंगे.
इसके साथ फेस्टिव सीजन से पहले ही टीवी, फ्रिज और AC महंगे होने वाले हैं. पहली अक्टूबर से हो रहे इन बदलावों के बारे में आपको जानकारी देते हैं.
LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और नए रेट जारी करती हैं. 1 अक्टूबर 2026 को भी देश के लोगों की निगाह इस पर टिकी रहेगी. बता दें कि बीते कुछ समय में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव हुआ है. लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. फिलहाल, इसकी कीमत दिल्ली में 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये का मिल रहा है.
ई-केवाईसी अनिवार्य
LPG सब्सिडी का रूल अक्टूबर महीने की पहली तारीख से दूसरा बड़ा बदलाव भी एलपीजी से जुड़ा हुआ है. दरअसल, सरकार सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी प्राप्त करने के लिए 1 अक्टूबर से नया नियम लागू करने जा रही है, यूजर्स को अब LPG Subsidy पाने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी होगा.
ATF के दाम बदलेंगे
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने के पहले दिन न सिर्फ LPG Cylinder Price में बदलाव करती हैं, बल्कि हवाई ईंधन या एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमत (ATF Price) में भी संशोधन कर नए रेट्स जारी करती हैं, इसमें होने वाला कोई भी बदलाव हवाई यात्रियों की जेब के खर्च में कटौती या बढ़ोतरी करता है.
ATM निकासी नियमों में बदलाव
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को झटका लग सकता है. 1 अक्टूबर 2026 से होने वाला बदलाव में एसबीआई के सेविंग अकाउंट होल्डर और सैलरी खाताधारक दोनों को कैश निकालने पर अधिक चार्ज देना पड़ सकता है. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ब्रांच के जरिए खुले बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खातों वाले ग्राहकों को हर महीने 4 बार मुफ्त निकासी के बाद हर एटीएम निकासी पर 15 रुपये के साथ ही GST देना होगा.
यह भी पढ़ें
Asian Games 2026: जैवलिन इवेंट में भारत का डबल धमाल, जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल
