Jitendra Ahwad on Delimitation bill

NCP (Sharad Pawar) on Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर एनसीपी ने किया रुख साफ, कहा- विधेयक का करेंगे समर्थन, सभी सांसदों को व्हिप जारी

एजेसी : NCP (Sharad Pawar) on Delimitation Bill परिसीमन बिल पर एनसीपी ने किया रुख साफ परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के समर्थन पर स्थिति साफ होती जा रही है. इस बीच एनसीपी (शरद पवार गुट) ने समर्थन का एलान कर दिया. विधायक जितेंद्र आव्हाड़ ने इसकी घोषणा की. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार जितेंद्र आव्हाड़ ने शरद पवार से ब्रिच केंडी अस्पताल में मुलाकात की थी. पवार से मिलने के बाद परिसीमन बिल को समर्थन का एलान किया गया.

परिसीमन एक संवैधानिक आवश्यकता

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल के बाहर, जहां शरद पवार भर्ती हैं, आव्हाड ने कहा, ‘यह चर्चा हमारी पार्टी के आधिकारिक रुख के बारे में नहीं थी. मुख्य बात यह थी कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया एक संवैधानिक आवश्यकता है. परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करेंगे. हम परिसीमन का समर्थन करेंगे.’

अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

इससे पहले दिन में, NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि, वह शनिवार को होने वाली ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी. इस बैठक में संसद सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति पर चर्चा होनी है. सुप्रिया सुले ने शामिल न होने का कारण उनके पिता शरद पवार की खराब तबीयत बताई थी. इस बीच, NCP (SP) ने शुक्रवार को एक व्हिप जारी कर अपने लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें

Rohit Sharma MI Captain: रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हिटमैन बोले-ये मेरे लिए गर्व की बात

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “NCP (Sharad Pawar) on Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर एनसीपी ने किया रुख साफ, कहा- विधेयक का करेंगे समर्थन, सभी सांसदों को व्हिप जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *