India Alliance meet president

India Alliance leaders meet President: राष्ट्रपति से मिले इंडिया गठबंधन के नेता, राहुल गांधी ने क्यों कहा-“राष्ट्रपति से मिलकर आश्चर्य हुआ”

नई दिल्ली:  India Alliance leaders meet President  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिले. उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा. राष्ट्रपति मिलकर वापस लौटने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, राष्ट्रपति ने हमारी बात सुनीन उन्होंने ये नहीं कहा कि, वोट चोरी नहीं हो रही है, बल्कि राष्ट्रपति ने हमसे कहा कि, आप वोट चोरी के सुबूत लाइए. बता दें कि, इंडिया गंठबंधन के नेताओँ ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था.

राष्ट्रपति ने कहा- सबूत लेकर आएं   

बता दें कि, बीते चार दिनों से इंडिया ब्लॉक दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहा था. आज उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने के समय लिया था. गठबंधन के दस नेताओं को मिलने की मंजूरी दी गई थी. राष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि, जब हमने उन्हें वोट चोरी की बात बताई तो उन्होंने इंकार नहीं किया, और कहा कि आप सबूत लेकर आएं.

क्या कहा राहुल गांधी ने

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने जो सबूत जुटाए हैं वो लेकर राष्ट्रपति के पास जाएंगे. पूरा देश जानता है, छात्र जानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है. नरेंद्र मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे लागू करने वाले हैं और इस बात से राष्ट्रपति ने इंकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि वे इसके बारे में सोचेंगी और कार्रवाई करेंगी. मैं उनका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं.’

सोमवार को चीफ जस्टिस को देंगे ज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने बताया, ‘सबसे पहले हिंदुस्तान के सभी विपक्षी दल के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए. वहां पर हमें हिरासत में लिया गया, पीटा गया, धकेला गया, बसों में बंद करके हमें पुलिस स्टेशन ले गए. उस दिन हमें कहा गया कि आप वहां पर प्रदर्शन मत कीजिए. उसके बाद हमने कहा कि जंतर-मंतर जो विरोध-प्रदर्शन के लिए समर्पित जगह है, हम वहां जाएंगे, हमें वहां जाने से रोका गया. अब हम राष्ट्रपति के पास आए हैं और सोमवार को हमारा यही प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए ज्ञापन लेकर जाएंगे. हम कोई भी रास्ता नहीं छोड़ेंगे.’

यह भी पढ़ें

CJI on Railway-Metro station: ट्रेनें, मेट्रो स्टेशन बंदी पर बोले CJI, दोबारा विचार करने की जरूरत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए