Kathu Firing

Firing In Kathua: CISF कैंप में जवान का खूनी खेल, 4 साथियों की ली जान

एजेंसी:   Firing In CISF Camp  जम्मू-कश्मीर के कठुआ (Kathua) में मंगलवार की शाम सीआईएसएफ कैंप में दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई. यहां पर जवानों के बीच कहासुनी में एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से साथियों पर फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना बसोली इलाके में स्थित सेवा-2 हाइड्रो इल्केट्रिक पावर प्रोजक्ट के सीआईएसएफ कैंप की है. मरने वालों में एक असिसटेंड कमांडेट और इसंपेक्टर शामिल हैं.

कहासुनी झड़प में बदली

घटना की सूचना मिलते ही बसोली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मस्का क्षेत्र में बने सेवा पावर प्रोजेक्ट में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के बीच कहासुनी ने झड़प का रूप ले लिया. सीआईएसएफ जवानों के बीच कहासुनी कर बाद में हाथापाई हुई, जिसके बाद कैंप में फायरिंग हुई.

घटना स्थल पर अधिकारी पहुंचे

CISF के जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे बसोली के मस्का गांव में सेवा-2 बिजली परियोजना की सुरक्षा कर रहे थे. किसी बात पर दो जवानों के बीच बहस हुई और बाद में एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटना की मॉनिटरिंग की जा रही है.

मृतकों की पहचान हुई

इस घटना में चार CISF के एक असिस्टेंट कमांडेंट एक सब इंस्पेक्टर समेत चार जवानों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है. इस गोलाबारी में सभी जवान पहले घायल हुए थे, जिन्हे पहले हिमाचल प्रदेश की तरफ एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में चारों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें

Asian Games 2026: एथलेटिक्स में बेटियों ने दिखाया दम, भारत की झोली में आया छठा गोल्ड

सबसे ज़्यादा पढ़े गए