एजेसी: British Airways Flight Emergency लंदन से शिकागो से जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 को इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी. ये उड़ान जब आयरलैंड के ऊपर उड़ रही थी, तब अचानक से ये फ्लाइट 9 हजार की फीट तक आ गई थी. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इसे लंदन डायवर्ट किया गया. बताया जा रहा है कि, उड़ान के कुछ ही मिनटों के बाद विमान 28 हजार की फीट पर आ गया था.
9 हजार फीट की ऊंचाई तक आया विमान
खबरों के मुताबिक, विमान के स्क्वाक 7700 सिग्नल भेज रहा था. यह आम तौर पर इमरजेंसी का संकेत देने क लिए किया जाने वाला कोड है. फ्लाइट ट्रैकर डेटा से जानकारी मिली है कि, आयरलैंड के ऊपर विमान लगभग 9 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे आया. इमरजेंसी की वजह अभी तक साफ नहीं की गई है. कम ऊंचाई पर तेजी से नीचे आने के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल से अक्सर केबिन में हवा का प्रेशर कम होने का सिग्नल मिलता है.
क्या होता है स्क्वाक
स्क्वाक का मतलब है कि यह एक चार अंको का कोड है. इसे विमान का ट्रांसपोंडर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भेजता है. कोड 7700 का इस्तेमाल आम इमरजेंसी का संकेत देने के लिए किया जाता है. हालांकि, यह सटीक समस्या के बारे में नहीं बताता है. यह बस कंटोलर्स को बताता है कि क्रू को मदद और साफ रास्ते की जरूरत है.
फ्लाइ दुबई वाली घटना याद दिलाई
कुछ ही दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान में कुछ ऐसी ही घटना सामने आई थी. इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान खींचा था. 30 सितंबर को तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट FZ1073 ने इमरजेंसी अलर्ट भेजने के बाद ताबुक की ओर मोड़ दिया गया था. ट्रैकिंग डेटा से पता चला था कि दो मिनट से भी कम समय में 17,400 फीट नीचे फ्लाइट आ गई थी.
इस विमान में को-पायलट ने कॉकपिट में रखी एक कुल्हाड़ी से कैप्टन पर हमला किया था. विमान पर कब्जा करने की कोशिश की थी. हमलावर ओमान का नागरिक था. इस पूरे घटनाक्रम में भारत के पायलट स्मित मच्छार ने बहादुरी का परिचय दिया और गंभीर घायल अवस्था में कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद कुछ पैसेंजर्स ने हमलावर पर कंट्रोल पाया.
यह भी पढ़ें.
Supreme Court on Rajpal Yadav: राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- “आपकी सही जगह जेल में है”
