स्पोर्ट्स डेस्क: India Won Gold in Shooting एशियाई खलों (Asian Games 2026) में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को शूटिंग में भारतीय खिलाड़ी नीरू ढांढा ने गोल्ड मेडल जीत लिया. उन्होंने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग एकल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया. इस तरह भारत ने इस प्रतियोगिता में अबतक 5 गोल्ड मेडल हासिल कर लिये हैं, वहीं पदक तालिका में उसका स्थान अब 11वें नंबर पर है. नीरू की यह जीत ऐतिहासिक भी है, क्योंकि उन्होंने ना केवल एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि एशियाई खेलों के इतिहास में ट्रैप शूटिंग की एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी हैं.
एशियन गेम्स में नया रिकॉर्ड
इससे पहले नीरू ढांढा को फाइनल मुकाबले में 30 शॉट मिले, जिनमें से उन्होंने 28 पर सटीक निशाना साधकर एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वो एशियन गेम्स की चैंपियन बनने के साथ-साथ एशियन गेम्स में रिकॉर्ड होल्डर भी बन गई हैं. 26 का स्कोर पाकर चीन की सुन युनगोंग ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि 21 का स्कोर करके कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.
Asian Games 2026 | India’s Neeru Dhanda wins Gold medal in women’s trap shooting event. pic.twitter.com/Z7r58G1S5H
— ANI (@ANI) September 29, 2026
पहली महिला शूटर
ट्रैप शूटिंग की बात करें तो उनसे पहले एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में कोई भी भारतीय महिला शूटर ट्रैप एकल स्पर्धा का गोल्ड नहीं जीत पाई थी. नीरू ऐसा करने वाली पहली महिला शूटर बनी हैं.
पांच गोल्ड के साथ 11वें नंबर पर भारत
मौजूदा एशियन गेम्स में ये भारत का पांचवां गोल्ड मेडल रहा. साथ ही व्यक्तिगत मुकबले में ये पहला गोल्ड रहा. इससे पहले चारों गोल्ड टीम इवेंट में आए थे. जापान एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या अब 47 (5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज) हो गई है. भारत अब 11वें स्थान पर है.
यह भी पढ़ें
Telangana CM Revanth Reddy: रेवंत रेड्डी के विवादित बोल-“भगवान राम अमीरों के, गरीबों के महादेव”
