Akhilesh Yadav Birthday-मैनपुरी में अखिलेश के जन्मदिन पर तेज प्रताप का तंज

मैनपुरी में बोले तेज प्रताप, ‘राम नाम जपना, पराया माल अपना’ करने वालों की पकड़ी गई चोरी,2027 में प्रभु राम देंगे सजा!

मैनपुरी। समाजवादियों के गढ़ मैनपुरी में, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav Birthday धूमधाम से मनाया गया। मौका तो था,केक काटने का। लेकिन महफिल लूट ली सपा विधायक तेज प्रताप यादव के उस बयान ने,जो तीखा और चटपटा तो था ही,सीएम योगी पर सीधा निशाना होने से इसकी गूंज लखनऊ से दिल्ली तक सुनाई भी दी।

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी को लेकर तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए साफ कहा कि, जिन लोगों ने भगवान राम के नाम पर वोटों की फसल काटी, आज जब उनकी चोरी पकड़ी गई है, तो वो इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।चढ़ावे में हुई चोरी पर बात करने के बजाए,ऐसे लोगों को ही गलत ठहराने में जुटे हैं, जिन्होंने इस सच्चाई को उजागर किया।और इतनी बड़ी चोरी का खुलासा किया। अगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये बात न उठाई होती,तो चोरी का ये खेल ऐसे ही चलता रहता।उन्होंने दावा किया कि, भगवान राम बीजेपी से नाराज हैं, और इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

अखिलेश के जन्मदिन पर 2027 की जीत का संकल्प

अखिलेश का जन्मदिन था लिहाजा,समाजवादी कार्यकर्ता सुबह से ही जिला कार्यालय में जुटना शुरू हो गए थे।हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।सपा विधायक तेज प्रताप यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जोश और ढोल-नगाड़ों के बीच केक काटा और अखिलेश यादव की लंबी आयु की कामना की।

अब अखिलेश भैया का जन्मदिन था,और मैनपुरी से लखनऊ तक आवाज पहुंचानी थी,लिहाजा समाजवादी कार्यकर्ताओं ने इसे मिशन 2027 फतेह का नाम दिया। तेज प्रताप यादव ने इसका शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि,2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता से जुल्म और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकना है, और पूर्ण बहुमत वाली समाजवादी सरकार बनानी है।

सीएम योगी के कृष्ण जन्मभूमि वाले बयान पर तेज प्रताप का तगड़ा पलटवार

दरअसल, इस पूरे सियासी घमासान की पटकथा तब लिखी गई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक बयान दिया।इस बयान में उन्होंने पूछा था कि ‘’अगर अखिलेश यादव भगवान राम के इतने ही हितैषी हैं, तो वे श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर अपनी स्थिति साफ क्यों नहीं करते?’’

सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि, ‘’जिन लोगों ने भगवान राम के नाम पर अपनी राजनीति खड़ी की हो।राम के नाम पर पूरे देश-प्रदेश को गुमराह किया हो। आज जब उनकी चोरी पकड़ी गई है, तो उनके पास कोई जवाब नहीं है। अपनी चोरी छुपाने के लिए अब वे इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।‘’

तेज प्रताप के इस बयान के बाद बीजेपी बगले झांकने लगी है।ऐसा होना लाजमी भी हैं,क्योंकि राम मंदिर चढ़ावे में चोरी का जो मुद्दा आज अखिलेश यादव उठा रहे हैं,वो सही है।और ऐसे कृत्य को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई में हो रही देरी से सरकार की ही किरकिरी हो रही है।एक प्रकार से कहा जाए तो सीएम योगी की गुगली पर तेज प्रताप ने हेलीकॉप्टर वाला शॉट जड़ दिया है।

संवाददाता

ब्रह्मेश कुमार

मैनपुरी 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

CG Congress Meeting-मिशन 2028 के लिए कांग्रेस तैयार

मिशन 2028 में जुटी छत्तीसगढ़ कांग्रेस,सरकार की गलत नीतियां जनता तक पहुंचाने की तैयारी।

SAMRAT CABINET MEETING- सम्राट कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर

सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर