Munir Brigade-पीओके में मुनीर ब्रिगेड की कायरता: प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, दूध‑दवा पर रोक

पीओके में मुनीर ब्रिगेड की कायरता: प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, दूध दवा पर रोक

पीओके में मुनीर की जिस सेना(Munir Brigade)को प्रदर्शनकारियों ने कई बार खदेंड़ा।कई बार गाड़ियों को फूंका अब वहां वहां मुनीर ब्रिगेड कायरता की सारी हदें पार चुकी है।अपनी मांगों को लेकर दो हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे लोगों के विरोध को दबाने के लिए न सिर्फ गोलियां चलाई जा रही हैं बल्कि दूध और दवा पर रोक लगा दी गई है

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी POK में विरोध की आवाज दबाने के लिए पाकिस्तान का कायर और डरपोक फेल्ड मार्शल मुनीर सारी हदों को पार चुका है।घर में घिर चुके मुनीर की सेना जब पिट चुकी है उसे खंदेड़ा जा चुका है, तो ये फेल्ड मार्शल इस कदर बौखलाया कि क्रूरता की सारी हदें पार कर दी।

मुनीर किसी भी सूरत में इस विरोध को दबाने की कोशिश में है। आम लोगों पर बल प्रयोग और गोली चलाने के बाद पाकिस्तान सरकार पर आरोप है कि वह प्रदर्शनकारियों को झुकाने के लिए खाने-पीने की चीजों, ईंधन और दवाओं की सप्लाई रोक रही है…

एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों, ट्रक ड्राइवरों और विपक्षी नेताओं ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों को पीओके के प्रदर्शनों से प्रभावित इलाके में घुसने से रोका जा रहा है। पाकिस्तानी अधिकारी किसी तरह की नाकेबंदी करने से इनकार करते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में चल रहे शटडाउन की वजह से पहले से ही पीओके में आम लोगों के सामने संकट हैं। सरकार के ब्लॉकेड की वजह रोजमर्रा की चीजों की कमी और गंभीर हो गई है., ऐसे में पीओके में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित है और सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है।

पीओके में शहबाज सरकार की हटधर्मिता के कारण जिंदगी पटरी से उतर चुकी है..लोगों को जरूरी सामान नहीं मिल पा रहा है। खाने पीने का सामान नहीं पहुंच रहा।प्रदर्शन वाले इलाके में ट्रक नहीं घुस पा रहे..पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं।लोगों को आटा भी नसीब नहीं हो रहा,शहबाज सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है

पुंछ और मुजफ़्फराबाद जैसे बड़े जिलों में अक्सर पेट्रोल पंप बंद देखे जा रहे हैं। वाहन चालकों को ब्लैक मार्केट से ईंधन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं इंटरनेट का ना होना लोगों की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा रहा है।अब मुनीर ने यहां दूध और दवा पर रोक लगा दी है,पाकिस्तान में गृहयुद्ध के हालात हैं,मुनीर के गलत फैसलों के चलते शहबाज शरीफ की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Amarnath Yatra Security-3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकियों की हर साजिश होगी नाकाम! सुरक्षा में उतरी भारत की घातक ‘विकास बटालियन’

सात ऊर्ध्वलोक – भूर्लोक, भुवर्लोक, स्वर्लोक, महर्लोक, जनलोक, तपोलोक और सत्यलोक का आध्यात्मिक चित्र

सात ऊर्ध्वलोक का रहस्य