लखनऊ : IPS Transfer in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 28 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तबादले की प्रक्रिया चल रही है. इस क्रम में नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले गये हैं. नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है, वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड़ को गौतम बुद्ध नगर भेजा गया.
नोएडा कमिश्नरेट में अन्य अहम बदलाव
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के स्तर पर कई अन्य अधिकारियों की भी तैनाती में फेरबदल हुआ है…
नोएडा में तैनात पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुनीति को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक (लखनऊ) भेजा गया है. गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव को सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी (आगरा) के पद पर नई तैनाती दी गई है.
इसके अलावा, वाराणसी कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के पद पर हुआ नीतू का पूर्व तबादला निरस्त कर दिया गया है और उन्हें अब अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है.
यह भी पढ़ें
