Rohit Sharma MI Captain

Rohit Sharma MI Captain: रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हिटमैन बोले-ये मेरे लिए गर्व की बात

स्पोर्ट्स डेस्क : Rohit Sharma MI Captain टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धुरंधर ओपनिंग बैट्समैन रोहित शर्मा की इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में वापसी हुई है. एमआई ने इसकी घोषणा शुक्रवार शाम की. रोहित शर्मा पहली बार 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे. उन्होंने मुंबई की टीम को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनाया था. लेकिन 2024 में अचानक उन्हें हटाकर हार्दिक पांडया को कप्तानी दे दी गई. लेकिन उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा. हार्दिक पांड्या अब पंजाब से जुड़ गये हैं.

इस बीच रोहित शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “मुंबई इंडियंस मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा रही है, और इस टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा गर्व रहा है”.

रोहित की कप्तानी में पांच बार MI चैंपियन

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहला खिताब साल 2013 में जिताया था. इसके बाद 2023 तक वह फ्रेंचाइजी के कप्तान रहे, इस बीच टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करण जीता. जब उन्हें कप्तानी से हटाया गया था, तब भी काफी विवाद हुआ था. मुंबई के फैंस इससे नाखुश थे, यहां तक कि स्टेडियम में भी पांड्या के प्रति विरोध देखने को मिला.

पांड्या की कप्तानी में सबसे खराब प्रदर्शन

2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 10वें स्थान, यानी सबसे नीचे रही. 2025 में टीम तीसरे स्थान पर रही, लेकिन क्वालीफायर-2 हार गई. पिछले संस्करण में एक बार फिर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, टीम नौवें स्थान पर रही. 14 में से टीम ने 10 मैच हारे. नतीजा ये हुआ कि पांड्या और एमआई के रास्ते अलग-अलग हो गए. इसके बाद टीम को नए कप्तान की तलाश थी. फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित के साथ गई है.

नीता अंबानी ने खुशी जताई

नीता अंबानी ने कहा, “हमने 2011 में रोहित के लिए बोली लगाई थी, और उसी पल से वह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए. मुझे आज भी वह युवा रोहित याद है जो हमारे साथ जुड़ा था. इतने सालों में उसे एक क्रिकेटर, चैंपियन, लीडर और एक बेहतरीन पारिवारिक इंसान के रूप में आगे बढ़ते देखना हमारे लिए बहुत खुशी और सौभाग्य की बात रही है.”

यह भी पढ़ें

Cabinet Meeting on Delimitation: कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, लोकसभा में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Rohit Sharma MI Captain: रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हिटमैन बोले-ये मेरे लिए गर्व की बात”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *