Litton Das World record

Litton Das World Record: बांग्लादेश के विकेट कीपर लिटन दास ने रचा इतिहास, आठ खिलाड़ियों को आउट कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क :  Litton Das World Record बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी लिटन दास वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन गये हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच की एक पारी में आठ खिलाड़ियों को आउट (स्टंप या कैच) कर बड़ा कारनामा किया है. वे दुनिया के पहले विकेट कीपर बन गये हैं. लिटन दास ने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान स्मिथ का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

लिटन दास ने बल्लेबाजी में भी लगाया था शतक

इस मैच में लिटन दास ने शानदार बल्लेबाजी से भी सबका दिल जीता. उन्होंने शानदार शतक लगाया और बांग्लादेश की टीम को 400 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया. मैच के दूसरे दिन अपना शतक पूरा करते ही वे साउथ अफ्रीका की जमीन पर शतक लगाने वाले बांग्लादेश के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए. बल्ले से कमाल दिखाने के बाद, अब उन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए भी नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

लिटन दास ने विकेट के पीछे किए 8 शिकार

लिटन दास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच की पहली पारी में विरोधी टीम के 8 खिलाड़ियों को आउट करने में मदद की. इसमें उन्होंने 6 कैच पकड़े और 2 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया. 149 साल पुराने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी विकेटकीपर ने एक ही पारी में इतने खिलाड़ियों को आउट किया हो.

इयान स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ के नाम था, जिन्होंने साल 1991 में श्रीलंका के खिलाफ 7 कैच पकड़े थे. उनके बाद बॉब टेलर (इंग्लैंड), इयन स्मिथ (न्यूजीलैंड), रिडले जैकब्स (वेस्टइंडीज) और जोशुआ डा सिल्वा (वेस्टइंडीज) ने 7-7 शिकार ही किए थे. लिटन ने अपने 60वें टेस्ट मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया. इसके साथ ही बतौर विकेटकीपर 49 टेस्ट मैच में उनके 154 शिकार हो गए हैं.

यह भी पढ़ें

Gram Panchayat Election Postponed : कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टले, ग्राम पंचायत प्रशासकों के कार्यकाल को छह महीने बढ़ाने को मंजूरी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *