Azam Khan released from jail

Azam Khan Released : आजम खां जेल से रिहा हुए, बेटे अब्दुल्ला आजम ने कहा-“टाइगर वापस आ गया है”

गाजियाबाद : Azam Khan Released  समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा. जौहर विश्वविद्धालय मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद वे डासना जेल से रिहा कर दिये गये. जेल के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ थी. उनके बाहर आते ही आजम खां जिंदाबाद के नारे लगे.

“टाइगर वापस आ गया है”

पिता की रिहाई के वक्त डासना जेल पहुंचे अब्दुल्ला आजम ने कहा, ‘आज यहां जुटे उनके सभी शुभचिंतकों के लिए बेहद खुशी का दिन है. उनके चेहरों पर यह खुशी साफ देखी जा सकती है. यह उन लोगों का जमावड़ा है जो वास्तव में उनका बहुत सम्मान करते हैं. टाइगर वापस आ गया है.’

शाम को पहुंचा था रिहाई परवाना

बता दें कि, आज (18 नवंबर) शाम को ही उनका रिहाई परवाना डासना जिला कारागार पहुंचा था. उसके करीब एक घंटे में आजम खां जेल से बाहर आ गए. सपा नेता एक नवंबर से न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद थे.

आज आजम खां के वकीलों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का अंतरिम जमानत आदेश कोर्ट में दाखिल कर दिया. इसके बाद 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल किया गया. जमानत दाखिल होने के बाद कोर्ट ने आजम का रिहाई परवाना जारी कर दिया.

जेल से निकलते ही गिरफ्तार हुए थे आजम खां

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां 31 अक्टूबर को दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से बाहर आए थे. जेल के गेट पर ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 1 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 17 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी. 18 नवंबर को उनकी डासना जेल से रिहाई हुई. ED की गिरफ्तारी के बाद करीब 18 दिन जेल में रहे.

यह भी पढ़ें

Javed Akhtar on Ram: भगवान राम की प्रशंसा में बोले जावेद अख्तर,कहा- “राम हर भारतीय के खून में हैं”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Azam Khan Released : आजम खां जेल से रिहा हुए, बेटे अब्दुल्ला आजम ने कहा-“टाइगर वापस आ गया है””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *