एंटरटेंमेंट डेस्क : Javed Akhtar on Ram बॉलीवुड के नामी गीतकार व शायर जावेद अख्तर ने भागवान राम की प्रशंसा की है. अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले जावेद अख्तर ने कहा कि, राम सभी घर्मों से परे हैं, वे एक पूज्यनीय व्यक्ति हैं. इंडियन परफार्मिंग राइट सोसायटी (IPRS) की एक रिपोर्ट लॉन्च के मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने नितेश तिवारी की रामायण के बारे में काफी तारीफ सुनी है, हालांकि, अभी तक वह फिल्म मैंने नहीं देखी है. जावेद अख्तर ने कहा कि, उनकी बेटी व फिल्म निर्माता जोया अख्तर ये फिल्म देख चुकी है, और उसने फिल्म की तारीफ की है.
जावेद अख्तर ने ‘रामायण’ फिल्म
जावेद अख्तर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. मेरी बेटी जोया ने इसे देखा है और वह इसकी तारीफ कर रही थी. वह किसी चीज की तारीफ बहुत मुश्किल से करती है. मैंने तो अभी तक उसे अपनी तारीफ करते हुए भी नहीं सुना है.’
‘रामायण’ के म्यूजिक पर जावेद अख्तर ने क्या कहा
जब उनसे पूछा गया कि उनके लिखे गाने के बोल लोगों के दिलों को छू जाते हैं, जबकि ‘रामायण’ का म्यूजिक वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाया है तो उन्होंने कहा, ‘इसकी सीधी सी वजह है कि मैं एक अच्छा लेखक हूं. शुरुआत यहीं से करते हैं. इसलिए मेरी लिखी लाइन लोगों के दिलों को छू जाती है.’ जावेद अख्तर के लिखे कई लोकप्रिय गानों में से एक ‘स्वदेश’ फिल्म का गाना ‘पल पल है भारी’ आज भी काफी पसंद किया जाता है. इस गाने की एक मशहूर लाइन है, ‘मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं.’
जावेद अख्तर ने कहा राम हर भारतीय के खून में हैं
81 वर्षीय लेखक और गीतकार ने भगवान राम की लोकप्रियता और उनके महत्व पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक आदर्श, नैतिकता और जीवन जीने का तरीका हैं. राम एक खास तरह की सुंदरता और नैतिकता का प्रतीक हैं. जब आप उन्हें इस नजरिए से देखते हैं और उनकी सराहना करते हैं तो वह आपके दिल को छू जाते हैं.
राम हर भारतीय के खून में हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हो सकता है कि मेरी इस बात से कई लोग नाराज हों, लेकिन राम का सार हर भारतीय के खून में है, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो. भले ही कई बार राम को एक व्यक्ति के रूप में दिखाया जाता है, लेकिन उनका व्यक्तित्व इससे कहीं बड़ा है. वह जीवन जीने का एक तरीका हैं.’
यह भी पढ़ें

2 thoughts on “Javed Akhtar on Ram: भगवान राम की प्रशंसा में बोले जावेद अख्तर,कहा- “राम हर भारतीय के खून में हैं””