Encounter in Kulgam

Encounter in Jammu And Kashmir: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर

एजेंसी : Encounter in Jammu And Kashmir जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट सुरक्षा बलों के कार्रवाई में मार गिराया गया है. भट लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी था. बुधवार सुबह लतीफ भट को घेर लिया गया था, बचने के लिए वह एक मस्जिद के भीतर घुस गया था.

सेना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकी को घेर लिया. सुरक्षाबलों ने लतीफ को सरेंडर करने का मौका भी दिया. लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी. जिसके बाद लतीफ को मार गिराया गया.

आतंकी ने सरेंडर करने से इंकार किया

कुलगाम के एसएसपी इनायत अली ने बुधवार को कहा कि, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में घिरे आतंकी लतीफ भट को आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और देवसर के जांगलपोरा इलाके में एक मस्जिद के अंदर से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

एसएसपी इनायत अली ने दी जानकारी

मुठभेड़ स्थल पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए एसएसपी कुलगाम इनायत अली ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर पूरी योजना के तहत अभियान शुरू किया था. पूरे इलाके की उचित तरीके से घेराबंदी की गई थी. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आत्मसमर्पण करने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया. मैंने खुद उससे वीडियो कॉल पर बात की और काफी देर तक बातचीत की. हमने उसे समझाया कि, उसकी जिंदगी अभी बाकी है और वह अभी बहुत युवा है, लेकिन वह हमारी बात मानने को तैयार नहीं हुआ.

कुलगाम में CRPF की एक टुकड़ी पर किया था हमला

कुलगाम के अखरन में 11 नवंबर को आतंकी लतीफ बट ने आतंकी उमर निसार के साथ सीआरपीएफ के नाके पर गोलीबारी की थी और भाग निकले थे. हमले में तीन जवान घायल हुए थे. तब से सुरक्षाबल उनके पीछे लगे थे. अधिकारियों ने बताया कि लतीफ के छिपे होने की सूचना पर रविवार दोपहर से अभियान चलाया जा रहा था. सोमवार सुबह कुलगाम से कुछ दूर लारू में आगे बढ़ रहे पुलिस के वाहन पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें

Brij Bhushan Sharan Singh on Raja Bhaiya: कुंडा में बाबा बागेश्वर की राम कथा मंच से बृज भूषण शरण सिंह बोले, “राजा भैया का दबदबा कल भी था, आज भी है, कल भी रहेगा”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Encounter in Jammu And Kashmir: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *