लखनऊ : Brij Bhushan Sharan Singh on Raja Bhaiya उत्तर प्रदेश में इस समय कुंडा में हो रही रामकथा चर्चा में है. कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा का आयोजन किया है. अब इस मंच से राजा भैया के दबदबे का एलान हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह भी कुंडा विधायक के बुलावे पर पहुंचे हैं. उन्होंने राजा भैया की मंच से तारीफ करते हुए कहा कि राजा भैया का दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा.
राजा भैया का धन्यवाद दिया
वहीं जब ये बात बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कही तो व्यासपीठ पर बैठे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मुस्करा उठे. इस दौरान रामकथा के मंच से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए राजा भैया का आभार जताया. उन्होंने कहा सबसे पहले मैं राजा भैया को अपनी तरफ से बहुत धन्यवाद करता हूं. उनके कारण आज मुझे बाबा बागेश्वर सरकार के साथ-साथ इस पावन भूमि और यहां की जनता के दर्शन करने का अवसर मिला.
बीजेपी नेता ने कहा कि, आपने मुझे आमंत्रित करके जो गौरव प्रदान किया, उसके लिए मैं बार-बार साधुवाद करता हूं. यह हमारे लिए गौरव की बात है. भगवान करे आपका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा.
बृजभूषण शरण सिंह बोले, सनातन किसी की दया पर नहीं है
इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने सनातन धर्म का जिक्र करते हुए कहा कि, सनातन किसी की दया पर निर्भर नहीं है. उन्होंने कहा हमारा इतिहास सतयुग से शुरू होता है. सतयुग में भी सनातन को मिटाने की कोशिश हुई थी, त्रेता में भी हुई थी, द्वापर में भी हुई थी और कलयुग में भी हुई.
उन्होंने आगे कहा कि सनातन सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलयुग में भी था और आगे भी रहेगा. जिन लोगों को अपना इतिहास नहीं मिलता, उनकी कोई मदद नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, “वो अपना खो जाएं, हम खोजे हैं. हमारा था, है और रहेगा.”
यह भी पढ़ें
QUAD Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, कहा- ‘पीएम मोदी बहुत टफ मैन हैं’

One thought on “Brij Bhushan Sharan Singh on Raja Bhaiya: कुंडा में बाबा बागेश्वर की राम कथा मंच से बृज भूषण शरण सिंह बोले, “राजा भैया का दबदबा कल भी था, आज भी है, कल भी रहेगा””