Grap 3 Removed Delhi NCR

GRAP-3 Ban Removed: दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, ऐसे दूर हुआ प्रदूषण

नई दिल्ली : GRAP-3 Ban Removed दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटा ली गई हैं. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ग्रैप उपसमिति ने मंगलवार को दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट के साथ 204 पहुंचने के बाद, ग्रैप 3 की पाबंदियों को हटाने का फैसला किया गया. हालांकि, GRAP 1 और 2 के तहत सभी उपाय और 30.10.2026 के आदेश के अनुसार लगाई गई पाबंदियां लागू रहेंगी.

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषक तत्वों के बेहतर डिस्पर्शन के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है और ग्रेप-3 की पाबंदियां हटाई गईं हैं. हालांकि, अभी ग्रैप-2 की पाबंदियां जारी रहेंगी. आज यानी मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ( AQI) 204 दर्ज किया गया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

GRAP-3 के तहत क्या-क्या प्रतिबंध थे?

  • गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक थी.
  • कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई हो रही थी.
  • अभिभावकों और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया गया था.
  • दिल्ली और एनसीआर में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चारपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध था.
  • दिल्ली में BS-IV या उससे पुराने मानक वाले गैर-जरूरी डीजल मीडियम गुड्स व्हीकल्स की एंट्री पर रोक लगी थी.
  •  ये पाबंदियां लागू रहेंगी
  • अस्पतालों, रेल, हवाई अड्डे और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूरे एनसीआर में डीजल जनरेटर सेट पर रोक लगी रहेगी.

–      केवल गैस, पीएनजी, एलपीजी या बायोगैस जनरेटर ही चलाए जा सकते हैं.

–     होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूरों में कोयले और सूखी लकड़ी के उपयोग प्रतिबंधित रहेंगे.

  •  केवल गैस या इलेक्ट्रिक तंदूर का ही इस्तेमाल होगा.
  •  नगर निगम ने खुले में ठोस कचरा, सूखी पत्तियां, प्लास्टिक जलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी, पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगेगा.

दिल्ली की हवा में हुआ सुधार

दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद प्रदूषण कम हुआ है और हवा में ठंडक बढ़ गई है. मौसम में आए बदलाव के कारण तेज हवा के असर के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव देखा गया है. जिससे प्रदूषण के स्तर में यह गिरावट आई है. हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने एक चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी, वैसे-वैसे वायुमंडल में प्रदूषक कणों में वृद्धि दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने कहा है कि ठंड बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस रोल में आएंगे नजर

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “GRAP-3 Ban Removed: दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, ऐसे दूर हुआ प्रदूषण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *