स्पोर्ट्स डेस्क : Mahendra Singh Dhoni भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है. इसकी जानकारी सीएसके के एक ट्वीट से मिली. धोनी अब नई भुमिका में नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब वे मेंटर के रोल में होंगे. कैप्टन कूल आईपीएल 2027 में सीएसके के खिलाड़ी को तौर पर नहीं बल्कि मेंटर की भूमिका में होंगे. हालांकि, उनके फैंस इस खबर से निराश हैं, लेकिन वे अपने थाला को देखने मैदान में पहुंचेंगे.
अब खिलाड़ी नहीं, मेंटर की भूमिका में दिखेंगे धोनी
धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है. उनकी कप्तानी में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल कीं. अब आईपीएल में उनका सफर बतौर खिलाड़ी खत्म हो गया है. वह टीम के डगआउट में मेंटर की भूमिका निभाएंगे और अपने अनुभव से खिलाड़ियों को गाइड करेंगे. धोनी का चेन्नई के साथ रिश्ता बेहद खास रहा है.
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
गंभीर की राह पर धोनी
वह फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके हैं और उनके फैसलों और नेतृत्व क्षमता ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. हालांकि, बतौर मेंटर वह गौतम गंभीर की राह पर चल पड़े हैं. गंभीर ने भी आईपीएल से संन्यास लेने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की भूमिका निभाई थी. उनकी देखरेख में केकेआर अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी थी. अब धोनी भी सीएसके की खोई हुई साख वापस लाने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस रोल में आएंगे नजर”