नई दिल्ली : Relief For Azam Khan फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र की जालसाजी को लेकर सपा नेता के दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी. इसके अलावा कोर्ट ने आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खां की भी कन्विक्सन पर रोक लगा दी है.
दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला
इस मामले में रामपुर की निचली अदालत ने आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई थी. आरोप था कि, अब्दुल्ला आजम के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाए गए थे. एक प्रमाण पत्र में उनका जन्म रामपुर और दूसरे में लखनऊ में होना बताया गया था. आरोपों के मुताबिक, इन दस्तावेजों का इस्तेमाल चुनावी लाभ लेने के लिए किया गया था.
हाईकोर्ट ने 2024 में सजा पर लगाई थी रोक
मई 2024 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगा दी थी. हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी पत्नी और बेटे को दोषसिद्धि पर रोक लगाने से राहत देने से इनकार कर दिया था. यूपी सरकार ने आजम खान को मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जबकि तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.
ईडी की कस्टडी में आजम खां
फिलहाल आजम खां ED की कस्टडी में हैं. अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेनदेन में अनियमितताओं के चलते उनसे पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Relief For Azam Khan: आजम खां के परिवार को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जन्म प्रमाण पत्र मामले पर हाईकोर्ट द्वारा सजा पर रोक रहेगी बरकरार”