Lalit Modi British citizenship

Lalit Modi British Citizenship: भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ‘एक्स’ पर लिखा ‘ये मेरे लिए गर्व का पल’

न्यूज डेस्क :  भगोड़े ललित मोदी अब ब्रिटिश नागरिक बन गये हैं. यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिये दी. पूर्व आईपीएल कमिश्नर ने कहा ब्रिटिश नागरिक होने पर उन्हें गर्व है. बता दें कि, ललित मोदी लंबे समय से ब्रिटेन में हैं, उनके ऊपर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है, जिसकी वजह से ललित मोदी भारत छोड़कर भाग गये थे.

ललित मोदी ने एक्स पर दी जानकारी

ललित मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, “एक गर्व का पल. एक नया अध्याय. आज, 14 नवंबर 2026 को, मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने सबके सामने अपने जीवन की एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत उपलब्धि साझा की. मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है.”

ललित मोदी ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को,  अपने परिवार और दोस्तों के बीच, मैंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया. यह समारोह हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा. यूनाइटेड किंगडम कई सालों से मेरा घर रहा है. यह एक ऐसा देश है जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं और यहां के लोग, संस्थाएं, परंपराएं और मूल्य जिसे दिल से पसंद करता हूं.

ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य: ललित मोदी

ललित मोदी ने कहा, “ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य और एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ स्वीकार करता हूं. मेरे जीवन का सफर अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से मिलकर बना है, और मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूँ, जिसे मैं गर्व से अपना घर कहता हूं.”

ललित मोदी ने कहा, “मेरे परिवार, दोस्तों और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद. साथ ही, इस खबर को साझा करने के लिए इतना यादगार अवसर देने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी शुक्रिया.

साल 2010 में देश छोड़कर भाग गये थे ललित मोदी

बता दें कि, ललित मोदी भारत से साल 2010 से भागकर ब्रिटेन चले गए थे. उनके खिलाफ साल 2010 में IPL से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामलों की जांच शुरू हुई थी, जिसके बाद उन्होंने भारत छोड़ दिया और भाग गए. वह अभी लंदन में रहते हैं.

इससे पहले ललित मोदी से जुड़ी एक खबर सामने आई थी कि सुनंदा पुष्कर को लेकर शशि थरूर ने ललित मोदी के यहां रेड मारने की धमकी दी थी.

यह भी पढ़ें

Weather Update for Uttar pradesh: मौसम के बदले मिजाज से यूपी में कोहरे का दौर शुरू, IMD ने पश्चिम यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Lalit Modi British Citizenship: भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ‘एक्स’ पर लिखा ‘ये मेरे लिए गर्व का पल’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *