एजेंसी : Weather Update for Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. ठंड अब धीरे धीरे बढ़ रही है. कई शहरों में सुबह हल्की से धुंध और कोहरे की चादर दिखाई देती है. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट दिया है. IMD के मुताबिक रविवार को पश्चिम यूपी में बारिश हो सकती है, इस क्षेत्र के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.
न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है. जिस कारण ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य रहने का अनुमान है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी के इन जिलों में बारिश की आशंका जताई है, उनमें अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद शामिल हैं. यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा भी मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है.
वेस्ट यूपी के कई जिले कोहरे की चादर से ढके
शनिवार को मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, ये सीजन का पहला कोहरा था. सुबह करीब आठ बजे तक सड़कों पर दृश्यता कम रही. जिस कारण वाहनों की गति पर असर देखा गया. उसके बाद इन में धूप खिलने और हवा चलने से मौमस सामान्य हो गया. अगले एक या दो दिनों में यहां भी बारिश के आसार हैं. जिस कारण इधर ठंड का असर भी बढ़ जाएगा.
तीन दिन तक कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने अब वेस्ट यूपी समेत कई इलाकों में अगले तीन दिन कोहरे लेकर अलर्ट जारी किया है. इसलिए सुबह वाहन चलाने वाले लोगों को सावधानी बरतनी पड़ेगी. मौसम के इस बदलाव से ठंड का असर भी बढ़ गया है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ. अनुमान है अब अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में और गिरावट जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें

One thought on “Weather Update for Uttar pradesh: मौसम के बदले मिजाज से यूपी में कोहरे का दौर शुरू, IMD ने पश्चिम यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया”