नई दिल्ली : India Air Force Officer भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी पर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप लगा है. ये अधिकारी विंग कमांडर के पद पर तैनात था. इस अफसर ने भारत की युद्ध नीति, लेह एयर बेस की क्षमता और अतिसंवेदनशील जानकारी पाक एजेंट को दी है.
चार्जशीट में हुआ खुलासा
इस पूरे मामले की जानकारी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में हुआ है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इसके बदले पाक एजेंट ने अधिकारी को एक महिला की आपत्तिजनक (न्यूड) तस्वीरें भेजी थीं.
चार्जशीट में लगे ये आरोप
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया है कि, पाकिस्तानी हैंडलर ने अधिकारी को मैलवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) भेजकर गोपनीय सैन्य जानकारी तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश की.
महिला के संपर्क में था अधिकारी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 30 मई को गिरफ्तार किया गया यह अधिकारी 12 जनवरी से 1 अप्रैल, 2026 के बीच उस महिला के संपर्क में था. आरोप है कि उसे यह निर्देश दिया गया था कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप में यह सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करे, ताकि उनके डिवाइस से डेटा निकाला जा सके.
दिल्ली पुलिस द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, जिस पर अदालत द्वारा अभी संज्ञान लिया जाना बाकी है. इसके अलावा, पुलिस को फिलहाल सक्षम प्राधिकारी से आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की आवश्यक मंजूरी भी नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें
