एजेंसी : PM Inaugurate Pink Line of Bengaluru Metro बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन की शुरुआत आज शुक्रवार से हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी थे. इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो से जुड़ी जानकारी भी ली.
बेहतर हुए कनेक्टिविटी
बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक जाएगी. इस रूट को करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. बेंगलुरु मेट्रो में पिंक लाइन के शुरू होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे लोगों को इस रूट पर रोजाना आने-जाने में आसानी भी होगी और यात्रा के समय के भी कम होने की उम्मीद है. सबसे बड़ी राहत बेंगलुरू ट्रफिक से मिलेगी.
पीएम मोदी ने मेट्रो में किया सफर
प्रधानमंत्री मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस उद्घाटन समारोह के मौके पर साथ-साथ नजर आए. पीएम मोदी और कर्नाटक के सीएम ने पहले टिकट काउंटर से मेट्रो का टिकट लिया और साथ में ही मेट्रो में सफर किया.
LIVE: PM Modi flags off Bengaluru Metro’s Pink Line, takes a ride & interacts with commuters
SOURCE: DD
#pmmodi #bengaluru #metro #dkshivakumar #karnataka #narendramodi #live https://t.co/camHgYMnzK
— ANI (@ANI) November 13, 2026
6 स्टेशनों को जोड़ेगी पिंक लाइन
मेट्रो का यह एलिवेटेड सेक्शन छह स्टेशनों को जोड़ेगा. इस मेट्रो रूट के शुरू होने के साथ ही, बेंगलुरु का चालू मेट्रो नेटवर्क पहली बार 100 किलोमीटर से अधिक का हो गया है.
बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन, रूट और स्टेशन
कलेना (Kalena)
अग्रहारा (Agrahara)
हुलिमावु (Hulimavu)
आईआईएमबी (बिलेकाहल्ली-आईआईएमबी) [IIMB (Bilekahalli-IIMB)]
जेपी नगर चौथा चरण (JP Nagar 4th Phase)
जयादेव अस्पताल (Jayadeva Hospital)
तावरेकेरे (Tavarekere)
3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई पिंक लाइन
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक की पिंक लाइन को लगभग 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. यह प्रोजेक्ट 15,600 करोड़ रुपये से अधिक के उन विकास कार्यों का हिस्सा है, जिनका उद्घाटन, लोकार्पण या शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान करेंगे.
एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अंडरग्राउंड (भूमिगत) सेक्शन को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पूरे कॉरिडोर के बनने से बेंगलुरु में मेट्रो कनेक्टिविटी और अधिक विस्तार पाएगी.
यह भी पढ़ें
