स्पोर्ट्स डेस्क : India Vs NZ ODI भारत और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवल में खेला गया चौथा वनडे मैच पूरी तरह एक तरफा रहा. कीवी टीम ने भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी. कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी. पहले ही ओवर में हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को डक पर आउट किया. यहीं से भारतीय टीम की हार निश्चित हो गई.
भारतीय बल्लेबाजों ने किया सरेंडर
इससे पहले कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 333 रन बनाए थे. कीवी बल्लेबाज जिस तरह खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि भारत के लिए ये लक्ष्य ज्यादा कठिन नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए. हेनरी ने आग उगलती गेंदबाजी और भारतीय बल्लेबाज उनके सामने सरेंडर करते चले गए. भारत की वनडे में ये दूसरी सबसे बड़ी हार है.
यंग और सीफर्ट की शानदार बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज के रूप में बैटिंग करने आए विल यंग और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े. सीफर्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी की, जबकि यंग शुरुआत में डटे रहे. सीफर्ट 58 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन यंग ने शानदार बैटिंग जारी रखी.
यंग फॉर्म में आए
कीवी टीम में यंग एक छोर पर डटे रहे, वहीं, दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे. उन्होंने 88 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था. इस सलामी बल्लेबाज ने 108 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनकी पारी के दम पर ही कीवी टीम 333 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी. भारत के लिए आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह और नमन धीर को भी एक-एक सफलता मिली.
रोहित, विराट और अय्यर का नहीं खुला खाता
न्यूजीलैंड के 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत बेहद खराब रही. भारत ने पहली गेंद पर ही रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद हेनरी ने पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को भी जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी गोल्डन डक पर आउट हो गए. हेनरी ने उन्हें भी मैदान से बाहर भेज दिया.
यह भी पढ़ें

One thought on “India Vs NZ ODI: कीवी गेंदबाज मैट हेनरी के आगे टीम इंडिया का सरेंडर, वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार”