Third front Owaisi chandra shekhar

Owaisi and chandrashekhar Third Front: ओवैसी और चंद्रशेखर ने बनाया तीसरा मोर्चा, मुस्लिम-बहुजन समीकरण सपा के लिए बड़ी चुनौती

लखनऊ : Owaisi and chandrashekhar Third Front  उत्तर प्रदेश की सियासत में गुरुवार को एक अहम मोर्चे का एलान हो गया है. AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन की घोषणा कर दी. दोनों नेताओं ने इस तीसरे मोर्चे का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा. वहीं, ओवैसी ने कहा कि, हमारे सीएम फेस चंद्रशेखर होंगे.

सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

इसके अलावा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने कहा कि, हम यूपी विधानसभा चुनाव की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे. ओवैसी और चंद्रशेखर दावा कर रहे हैं कि सिर्फ उन्हीं का गठबंधन यूपी में बीजेपी को हरा सकता है. ऐसे में कांग्रेस और सपा अगर चाहें तो वो उनके गठबंधन में शामिल हो सकते हैं.

यूपी में बहुजन और मुस्लिम वोट बैंक पर नजर

2027 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी 20 फीसदी मुस्लिम और 21 फीसदी दलित गठजोड़ के साथ मैदान में उतरने वाले हैं. सवाल ये है कि, ओवैसी का ये मुस्लिम, बहुजन वाला संयुक्त मोर्चा अखिलेश यादव को कितना नुकसान पहुंचाएगा? किस मुस्लिम सीट पर ओवैसी अखिलेश का कितना वोट काटेंगे. वहीं, चंद्रशेखर सिर्फ गैर जाटव वोट में ही सेंधमारी करेंगे या फिर जाटव वोट काटकर मायावती को भी नुकसान पहुंचाएंगे.

सपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है गठबंधन

यूपी में करीब 12 परसेंट जाटव और 8 परसेंट गैर जाटव वोट हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टियों को 9 परसेंट जाटव और 23 परसेंट गैर जाटव वोट मिले थे. जबकि 24 के लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन 25 परसेंट जाटव और 56 परसेंट गैर जाटव वोट हासिल करने में कामयाब हुआ था. वहीं 2022 के चुनाव में सपा को 79% मुस्लिम वोट मिले थे. वहीं 24 के लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन को मुसलमानों का एकमुश्त 92 परसेंट वोट मिला था लेकिन इस बार समीकरण बदल सकते हैं. ओवैसी और चंद्रशेखर का ये गठबंधन सपा के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की रंगदारी मांगी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ!

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Owaisi and chandrashekhar Third Front: ओवैसी और चंद्रशेखर ने बनाया तीसरा मोर्चा, मुस्लिम-बहुजन समीकरण सपा के लिए बड़ी चुनौती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *