नई दिल्ली : Arvind Kejriwal दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी उन्हें व्हाट्सअप और कॉल के जरिये मिली है. यही नहीं, केजरीवाल से सात करोड़ की रंगदारी भी मांगी गई है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ!
धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेस बिश्नोई गैंग का बताया. तिलक नगर से विधायक जनरैल सिंह को यह कॉल आया था. विधायक की शिकायत पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
विधायक जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके निजी मोबाइल नंबर पर आरोपी का फोन आया था. इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भी भेजा गया.
व्हाट्सएप प्रोफाइल पर ‘एच’
शुरूआती जांच में आरोपी के व्हाट्सएप प्रोफाइल पर ‘एच’ नाम दिखाई दे रहा था. फोन करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि, केजरीवाल को सात करोड़ रुपये देने के लिए कह दो, नहीं तो उन्हें और उनकी बेटी को जान से मार दिया जाएगा.
रंगदारी की मांग
आरोपी ने फोन के साथ लिखित संदेश में भी रंगदारी की मांग दोहराई. विधायक ने पुलिस को बताया कि उन्हें माध्यम बनाकर केजरीवाल तक फिरौती की मांग और हत्या की धमकी पहुंचाने की कोशिश की गई. उन्होंने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढ़ें

One thought on “Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की रंगदारी मांगी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ!”