एंटरटेनमेन्ट डेस्क : Kareena Kapoor Controversy बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान विवादों में घिर गई हैं. करीना ने दिवाली पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डाली, इन तस्वीरों में करीना ने एक एतिहासिक पेंडेंट पहना है, जिसकी वजह से उन्हें कानूनी नोटिस तक मिल गया है. भोपाल में कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना कपूर और उनकी हेयर स्टाइलिस्ट रिया कपूर को लीगल नोटिस भेजा है.
हफीज का दावा है कि, यह पेंडेंट भोपाल रियासत की बेगमों की विरासत से जुड़ा है और इस पर कुरान की पवित्र आयत-उल-कुर्सी उकेरी गई है. उन्होंने इसे फैशन के तौर पर पहनने को धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया है.
करीने ने पहना था बेगमों का ऐतिहासिक पेंडेंट
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हफीज का कहना है कि, करीना कपूर ने दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं. इनमें उन्होंने भोपाल रियासत की बेगमों की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा एक पेंडेंट पहना हुआ था. हफीज का दावा है कि इस पेंडेंट पर कुरान की आयत-उल-कुर्सी उकेरी गई है. इसी धार्मिक महत्व के कारण उन्होंने अभिनेत्री और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है.
आयत-उल-कुर्सी पर आपत्ति
हफीज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में कुरान की आयतों को पवित्र माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कई लोग वजू यानी पवित्र अवस्था में ही कुरान की आयतों को छूते हैं. उन्होंने आपत्ति जताई कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस पेंडेंट को फैशन के तौर पर ऐसे कपड़ों के साथ पहना गया, जो उनके अनुसार मर्यादा के अनुरूप नहीं है. उन्होंने साफ किया कि, भोपाल के नवाब की कलगी पहनने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पवित्र आयत वाले पेंडेंट का इस तरह इस्तेमाल अनुचित है.
सार्वजनिक माफी और तस्वीरें हटाने की मांग
लीगल नोटिस के जरिए अब्बास हफीज ने करीना कपूर से अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से संबंधित तस्वीरें तुरंत हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात की है. उनका कहना है कि पवित्र धार्मिक प्रतीक का इस तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें

One thought on “Kareena Kapoor Controversy: विवादों में घिरीं करीना कपूर, ऐतिहासिक पेंडेंट पहनने पर कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस, पढ़ें क्या है पूरा मामला”