Owaisi and chandra shekhar

Asaduddin Owaisi and Chandrashekhar Azad: ओवैसी और चंद्रशेखर मिला सकते हैं हाथ, चुनाव से पहले सपा की बढ़ेगी टेंशन

लखनऊ : Asaduddin Owaisi and Chandrashekhar Azad  उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव होने में जैसे जैसे वक्त नजदीक आ रहा है, सियासी गतिविधियों का दौर तेज होता जा रहा है. इस बीच यूपी की राजनीति में एक नया मोर्चा बनने की सुगबुगाहट भी तेज होने लगी है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राज्य में अपनी मौजूदगी का एहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अब वे दलित नेता चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ नये गठबंधन का एलान कर सकते हैं. गुरुवार यानी आज दोनों दलों ने लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इसमें दोनों नेता शामिल होंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेता 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का एलान कर सकते हैं. साथ ही चुनाव में सीटों के बंटवारे, राजनीतिक मुद्दों और आगे की रणनीति को लेकर भी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं.

सपा के लिए बड़ी चुनौती

अगर दोनों पार्टियां साथ आती हैं तो इसका असर खासतौर पर उन सीटों पर देखने को मिल सकता है, जहां मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संख्या अच्छी है. इस गठबंधन से सबसे बड़ी चुनौती समाजवादी पार्टी को मिल सकती है. मुस्लिम और दलित वोटों की संख्या वाली सीटों पर सपा भी अपना दावा ठोंकती है, वहीं, ओवैसी और आजाद भी यही दावा करेंगे. अब ये टक्कर प्रदेश की सियासत में दिलचस्प होगी.

ओवैसी की रणनीति

यूपी में पिछले कुछ चुनावों से समाजवादी पार्टी मुस्लिम मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाली पार्टी रही है. वहीं, दलित मतदाताओं के बीच बहुजन समाज पार्टी का प्रभाव रहा है. हालांकि पिछले कुछ चुनावों में दलित वोटों का एक हिस्सा दूसरी पार्टियों की तरफ भी गया है. ऐसे में ओवैसी ने कांग्रेस और सपा से दूरी बना ली. जिससे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संभावित दोस्ती को इसी राजनीतिक समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है.

असदुद्दीन ओवैसी पहले भी प्रदेश में चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि उन्हें यहां बड़ी चुनावी सफलता नहीं मिली. दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर प्रदेश के दूसरे हिस्सों तक दलित राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों नेताओं की अपनी-अपनी राजनीतिक पहचान है.

यूपी में 20 फीसदी मुस्लिम आबादी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका काफी अहम मानी जाती है. राज्य में मुस्लिम आबादी करीब 20 फीसदी बताई जाती है. प्रदेश के 14 ऐसे जिले हैं, जहां मुस्लिम आबादी 30 फीसदी से ज्यादा है. इन जिलों में कुल 75 विधानसभा सीटें आती हैं.

बीजेपी 38 सीटों पर जीती थी

2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो इन 75 सीटों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 38 सीटों पर जीत दर्ज की थी. समाजवादी पार्टी को 30 सीटें मिली थीं. राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि अपना दल (सोनेलाल) के खाते में एक सीट गई थी.

यह भी पढ़ें

Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में दो SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, हथियार भी गायब, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Asaduddin Owaisi and Chandrashekhar Azad: ओवैसी और चंद्रशेखर मिला सकते हैं हाथ, चुनाव से पहले सपा की बढ़ेगी टेंशन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *