Kishtwad SPO Dead body

Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में दो SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, हथियार भी गायब, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

एजेंसी:  Jammu and Kashmir जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों से छलनी शवों के मिलने से हड़कंप मच गया है. दोनों अधिकारी बुधवार से लापता थे. सेना इन्हें खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. दोनों एसपीओ के हथियार भी गायब मिले हैं. हालांकि, सेना ने किसी भी आतंकी वारदात की पुष्टि नहीं की है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी है कि, मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है. दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) में तैनात थे. उनके लापता होने के बाद से ही पुलिस और सेना ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया था.

पोस्ट पर जाते समय हुए लापता

अधिकारियों ने बताया कि,  बाबी चंद और रशपाल कुमार किश्तवाड़ के दच्छन क्षेत्र के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के एसओजी के साथ तैनात थे. बुधवार को दोनों अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक पोस्ट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वे लापता हो गए.

फोन बंद होने से संदेह गहराया

अफसरों ने जानकारी दी कि, शुरुआत में दोनों के मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन कुछ समय बाद उनके फोन बंद हो गए. इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया.

तलाशी के दौरान अतिरिक्त पुलिस और सेना के जवानों को भी तैनात किया गया. कई टीमों को जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भेजा गया.

यह भी पढ़ें

Terrorist Attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, हमले के बाद आतंकी फरार

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में दो SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, हथियार भी गायब, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *