JK Kulgam attack

Terrorist Attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, हमले के बाद आतंकी फरार

एजेंसी: Terrorist Attack in Kulgam  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले की खबर है. यहां, सीआरपीएफ के नाके पर बाइक सवार दो आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें अंधाधुंध गोलीबारी देखी जा सकती है. इस हमले के जवाब में जवानों ने भी कई राउंड फायरिंग की.

15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग

सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि, मीर बाजार के पास अखरान स्थित चौकी पर बाइक सवार आतंकवादियों ने गोलीबारी की. पहले 15 सेकंड में 30 गोलियां दागी गईं. अगले एक मिनट के भीतर ही एक दर्जन और गोलियों की आवाज सुनाई देती है, साथ ही कैमरे के सामने छर्रे या छोटे पत्थर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन

हमले के बाद आतंकी भागने में कामयाब रहे. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है. हालांकि, किसी आतंकी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

एलजी मनोज सिन्हा भी कुलगाम में थे

सीआरपीएफ के बयान के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे की है. घायल कर्मियों को इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी कुलगाम में ही थे, लेकिन हमले वाली जगह के पास नहीं थे.

यह भी पढ़ें

UP Assembly Election 2027: सपा को बीजेपी का बड़ा झटका, अरविंद चौधरी, अनिल यादव ने पहना भगवा पटका

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Terrorist Attack in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, हमले के बाद आतंकी फरार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *