लखनऊ : उत्तर पप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होती जा रही है. नाराज और असंतुष्ट नेता दूसरे दलों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने सपा को बड़ा झटका दिया है. समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद चौधरी और पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव ने भगवा पटका पहन लिया है. बीजेपी ने इस दांव से कुर्मी-यादव समीकरण भी मजबत किया है.
सपा को बीजेपी का जवाब
बता दें कि, 27 अक्टूबर को आंवला के पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल हो गये थे. ये बीजोपी के लिए बड़ा नुकसान था. ये माना जा रहा है, कि बीजेपी ने सपा को तगड़ा जवाब दिया है. अरविंद चौधरी बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे हैं. अरविंद चौधरी 2009 में बीएसपी से सांसद चुने गये थे.
विधान सभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने जातीय समीकरण साधने के लिए हर दांव चलने के लिए तैयार हैं. वहीं, इससे विरोधी दलों पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनता है. लखनऊ बीजेपी ऑफिस पर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कुर्मी चेहरा अरविंद चौधरी को पटका पहनाया.
यूपी बीजेपी के बड़े नेता रहे मौजूद
बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन एवं मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री दयाशंकर सिंह की मंच पर उपस्थिति बता रही थी कि पार्टी के लिए ये घटनाक्रम कितना महत्वपूर्ण है. पार्टी के जानकारों का कहना है कि अयोध्या, देवीपाटन एवं गोरखपुर मंडल के कुर्मी वोटों को अपने पाले में लेने की रणनीति के तहत पार्टी में शामिल कराया गया है.
कुर्मी वोट बैंक में बड़ी सेंध
बता दें कि, प्रदेश में यादव के बाद पिछड़ों में कुर्मी वोटों की संख्या सबसे अधिक मानी जाती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद बस्ती की कप्तानगंज विधान सभा सीट से टिकट मांगेंगे. बीजेपी के इस कदम को सपा के कुर्मी वोटरों में बड़ी सेंध लगाने के तौर पर देखा जा रहा है.

One thought on “UP Assembly Election 2027: सपा को बीजेपी का बड़ा झटका, अरविंद चौधरी, अनिल यादव ने पहना भगवा पटका”