Neeraj yadav Para Athlete

Para Athlete Neeraj Yadav Suicide: भारतीय पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, क्या डोपिंग बैन से तनाव में थे नीरज?

एजेंसी :  Para Athlete Neeraj Yadav Suicide  भारतीय पैरा एथलीट नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है. वे 42 वर्ष के थे. एशियन पैरा गेम्स में नीरज ने तीन गोल्ड मेडल जीते थे, इस खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि, डोपिंग प्रतिबंध की वजह से वे इस महीने हुई एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे, जिसके चलते नीरज तनाव में थे. हालांकि, सुसाइड क्यों किया, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा.

दिल्ली के अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी

भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस. सत्यनारायण ने नीरज यादव के निधन की पुष्टि की. रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज ने अपने घर पर कथित तौर पर जहर खा लिया था. 28 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था. सत्यनारायण ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नीरज ने आत्महत्या कर ली है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस घटना के पीछे की सटीक वजह को लेकर कुछ नहीं कह सकते.

क्या तनाव में थे नीरज

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नीरज की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच और अन्य जानकारियों का इंतजार है. फिलहाल, डोपिंग प्रतिबंध और एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाने को उनकी मानसिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इन परिस्थितियों और उनकी मौत के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

एशियन पैरा गेम्स में जीते थे तीन गोल्ड मेडल

नीरज यादव भारत के सफल पैरा एथलीटों में गिने जाते थे. उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया था. साल 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स में नीरज ने भाला फेंक और चक्का फेंक, दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें

UP MLC Election 2026 : धर्म बदलने की धमकी देने वाले सपा के आकाश अग्रवाल जीते, प्रशासन पर लगाए थे आरोप  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Para Athlete Neeraj Yadav Suicide: भारतीय पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, क्या डोपिंग बैन से तनाव में थे नीरज?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *