नई दिल्ली : BJP Reaction on Kharge comment कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. गृह मंत्री अमित शाह ने इस बयान को सारी मर्यादाएं तार-तार करने वाला बताया. यही नहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे वैचारिक दिवालियापन बताया. अब बीजेपी इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाने की तैयारी में है.
पटना में खरगे के बिगड़े बोल
बता दें कि, पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे थे. तभी उन्होंने कथित वोट चोरी के दोषियों को जेल भेजे जाने की हुंकार भरते हुए भाषा पर नियंत्रण खो दिया और प्रधानमंत्री मोदी के पिता के बारे में भी अमर्यादित टिप्पणी कर डाली. इसके बाद सियासी घमासान छिड़ गया.
खरगे पर भड़के अमित शाह
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों. कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया.’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं।
यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है।
बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है।
जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
— Amit Shah (@AmitShah) October 25, 2026
शाह ने कहा कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है. बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का पलटवार
दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है.
आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जिस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है।
राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से स्वर्गीय परिजनों को भाषणों में घसीटना ही अब राहुल गांधी और समूचे विपक्ष का असली ‘संस्कार’ बन चुका है। यह खड़गे जी का व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की शिष्टाचार-विहीन सोच का प्रकटीकरण है।
जब विपक्ष के पास देश के विकास, नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर बहस करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचता, तो वे इसी प्रकार की हताशा और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेते हैं।
देश की जनता इस अमर्यादित राजनीति को भली-भांति देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) October 25, 2026
यह भी पढ़ें

One thought on “BJP Reaction on Kharge comment खरगे की विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी हमलावर, शाह ने कहा- “तार तार हुईं मर्यादाएं””