Jamia university Protest slogans

Jamia University Protest: जामिया यूनिवर्सिटी में कश्मीर पर लिखे गये विवादित नारे, बवाल के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में लिए गये

नई दिल्ली:    Jamia University Protest     दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में कश्मीर को लेकर दीवरों पर विवादित नारे लिखे जाना का मामला सामने आया है. यही नहीं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आपत्ति जनक बातें कही गई हैं. परिसर के भीतर छात्रों ने नारों के खिलाफ प्रदर्शन किया, और कार्रवाई की मांग की. इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की. उन्होंने छात्रों का समर्थन किया साथ ही विवादित नारों की निंदा की. वहीं, हंगामे की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. इन सबके बीच मसूद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

कश्मीर और संघ पर आपत्तिजनक टिप्पणी

घटनाक्रम के मुताबिक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी परिसर की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’, ‘फ्री शरजील इमाम’, ‘डेथ आरएसएस’ और ‘डेथ एबीवीपी’ जैसे नारे लिखे गये थे. जामिया में एमबीए के छात्र और एबीवीपी से जुड़े अनंत ने इन नारों पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित नारों से उन्हें लिखने वालों की मानसिकता का पता चलता है. अनंत ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

विश्विद्धालय प्रशासन ने जांच की बात कही

विश्वविद्यालय की प्रवक्ता साइमा सईद ने कहा कि उन्हें परिसर में विवादित नारे लिखे जाने की जानकारी मिली है और इस घटना से उन्हें दुख हुआ है. उन्होंने आशंका जताई कि नारे शाम सात बजे के बाद लिखे गए होंगे. मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

साइमा सईद के मुताबिक, जांच में किसी छात्र या बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसकी पहचान कर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दीवारों को दोबारा रंगने के लिए पेंट मंगाया गया है.

ABVP ने की जांच की मांग

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच ‘Free Kashmir’ और ‘Death to ABVP’ जैसे नारे लगाए जाने और देशविरोधी लेखन की घटनाओं पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जामिया इकाई ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. ABVP जामिया इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

छात्रसंघ बहाली की मांग

बता दें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ की बहाली को लेकर छात्र भूख हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि विश्वविद्यालय में निर्वाचित छात्रसंघ की व्यवस्था दोबारा शुरू की जाए, ताकि हॉस्टल, फीस, लाइब्रेरी, पानी और दूसरी शैक्षणिक समस्याओं को पूरे कैंपस के स्तर पर उठाया जा सके.

यह भी पढ़ें

India Vs NZ T-20 I: वैभव सूर्यवंशी का इंतजार होगा खत्म! चोटिल ईशान किशन की जगह मिल सकता है मौका

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Jamia University Protest: जामिया यूनिवर्सिटी में कश्मीर पर लिखे गये विवादित नारे, बवाल के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में लिए गये”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *