मुंबई : Mega Star Amitabh Bachchan बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार तनाव में हैं. इस बीच मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया है. इस मेल में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का घर और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम स्थल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई हैं और मुंबई पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है.
बीएमसी ऑफिस की तलाशी ली गई
अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय में मेयर के दफ्तर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस के अनुसार, यह ई-मेल डिप्टी मेयर संजय घाडी को भी भेजा गया था.
मुंबई में कई जगहों पर बम धामकों की धमकी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मेयर को आए मेल में 31 अक्टूबर को एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले की चेतावनी दी गई है. वहीं 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर ‘जलसा’ को निशाना बनाने की धमकी दी गई है.
मेल की जांच में जुटी एजेंसियां
सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी भरे मेल की जांच में जुट गई हैं. पुलिस अधिकारी ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि, ये मेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. हालांकि, ये किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन जांच एजेंसी हर स्तर पर अलर्ट हैं.
ई-मेल में खालिस्तान का जिक्र
‘खालिस्तान’ का जिक्र करने वाले इस ई-मेल में यह भी दावा किया गया है कि 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स इलाके में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान हमला किया जाएगा.
यह भी पढ़ें

One thought on “Mega Star Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में दिलजीत दोसांझ का भी नाम”