shradhha video release

Shiva Sharma death case: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा सामने आई, VIDEO जारी कर कहा-“मैं भागी नहीं हूं”

लखनऊ:    Shiva Sharma death case चर्चित शिवा शर्मा मौत की तहकीकात में पुलिस तेजी से जुटी है. इस बीच आरोपी श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर पूरे मामले में अपनी सफाई दी है. उसका कहना है कि, मैं कहीं नहीं भागी हूं. श्रद्धा का कहना है कि, मेरा किसी नेता या अधिकारी से किसी भी तरह का कोई भी संबंध नहीं है. साथ ही श्रद्धा का कहना है कि, उसके बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

नेता, अधिकारियों से कन्केशन नहीं

श्रद्धा दुबे ने वीडियो में कहा, कि “मेरा आप सभी से रिक्वेस्ट है कि मेरे नाम को ऐसे मत उछालिए. हर किसी के साथ मेरा नाम मत जोड़िए. आपने कई नेताओं और अधिकारियों के साथ मेरा बेवजह नाम जोड़ा है. अगर कोई मेरे इंस्टाग्राम पर मेरे साथ है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरे बारे में अफवाह फैलाएं. मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं है.

मैं भागी नहीं हूं, शिवा ने किया सुसाइड

आरोपी श्रद्धा शिवा शर्मा की मौत पर अपना दावा रखती है. श्रद्धा कहती है कि शिवा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने आत्महत्या की थी. जब श्रद्धा कह रही है कि, वह भागी नहीं है,तब पुलिस को क्यों नहीं मिल रही है. पुलिस श्रद्धा की तलाश में लखीमपुर, सीतापुर में छापे मार चुकी है. आखिर पुलिस को उसकी लोकेशन मिल क्यों नहीं रही है. अब ये सवाल उठ रहे हैं.

9 अक्टूबर को हुई थी शिवा की मौत

बता दें कि, 9 अक्टूबर की शाम लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से मौत हो गई थी. पुलिस जांच के दौरान फ्लैट में कई आपत्तिजनक सामान मिला था.

एक्शन मोड में है पुलिस

श्रद्धा दुबे एक तरफ वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताने और शिवा शर्मा की मौत को आत्महत्या करार देने में जुटी है. दूसरी तरफ पुलिस का एक्शन जारी है. बता दें कि, तीनों आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम जारी किया गया है. इसके अलावा पुलिस की करीब 6 टीमें तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं. श्रद्धा और उसकी बहन की कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने 20 मोबाइल नंबरों को रडार पर लिया है.

यह भी पढ़ें

SIR Issue in Supreme court: SIR के खिलाफ 13 विपक्षी नेताओं की याचिका पर आज SC में सुनवाई, ओवैसी भी पहुंचे कोर्ट

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Shiva Sharma death case: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा सामने आई, VIDEO जारी कर कहा-“मैं भागी नहीं हूं””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *