नई दिल्ली; Kerala Congress Post मुख्य चुनाव आयुक्त और कथित वोट चोरी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस उग्र है. इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च भी निकाला. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत पर की गई एक टिप्पणी पर सर्वोच्च अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है. इसमें कांग्रेस, राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई है.
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट
इस पूरे घटनाक्रम के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को लेकर कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इसमें कांग्रेस पार्टी और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई है.
केरल कांग्रेस के पोस्ट के बाद मचा बवाल
याचिका में अनुरोध किया गया है कि लंबित मामलों के संबंध में किसी न्यायाधीश या मुख्य न्यायाधीश को निशाना बनाकर राजनीतिक दलों की ओर से चलाए जाने वाले सार्वजनिक अभियानों पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश बनाए जाएं.
यह याचिका केरल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से 12 अक्टूबर को किए गए एक पोस्ट के बाद दाखिल की गई. याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस पोस्ट के जरिए पद पर रहते हुए मुख्य न्यायाधीश पर दबाव बनाने की कोशिश की गई.
केरल कांग्रेस ने की थी इस्तीफे की मांग
केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से 12 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को संबोधित करते हुए पोस्ट किया गया था, “प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपका विषय नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए. हम आपका विकल्प ढूंढ लेंगे, जो इसे संभाल सके.”
याचिका में कहा गया है कि पोस्ट में मुख्य न्यायाधीश को उनके संवैधानिक पद के सम्मान के अनुरूप संबोधित नहीं किया गया और उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए इस्तीफे की मांग की गई.
यह भी पढ़ें
