एजेंसी: Attack On Mamta Bannerjee पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, टीएमसी प्रमुख कोलकाता के कालीघाट पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं, इसी दौरान एक महिला ने उनकी साड़ी खींची, और कथित तौर पर चाकू से हमला किया. बताया जा रहा है कि, महिला नशे में थी. ये मंगलवार शाम की घटना बताई जा रही है. अब इस मामले में TMC की सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है
महिला ने अपशब्द कहे
डोला सेन ने आरोप लगाया कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब बनर्जी अपने इलाके में मिलन संघ पूजा पंडाल गई थीं. बेलेघाटा के विधायक और ममता के करीबी कुणाल घोष ने कहा है कि ममता दी जब चल रही थीं, तब यह महिला उनके सामने गिर गई. उन्हें अपशब्द कहने लगी. उसके पास चाकू भी था. महिला ने उनके पैर पर वार करने की कोशिश की. यह सब पहले से तय लग रहा है.
महिला ने खुद को बताया ममता की भतीजी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को ममता बनर्जी ने घर के पास ही कालीघाट मिलन संघ की दुर्गा पूजा का उद्घाटन किया था. शाम को ममता बनर्जी घर से निकल रही थीं. कुछ तृणमूल समर्थक नेता, कार्यकर्ता ममता के लिए घर के बाहर इंतजार कर रहे थे. आरोप है कि खुद को ममता की भतीजी बताकर वह महिला उनके घर के दरवाजे तक पहुंच गई थी ममता के घर से निकलते ही उसने उन पर झपटने की कोशिश की. बाकी सभी यह देखकर पहले तो हैरान रह गए. हालांकि, पल भर में ही ममता पर खतरा भांप कर उस युवती को पकड़ने की कोशिश की गई.
यह भी पढ़ें
