Rahul Gandhi Tea Politics

Rahul Gandhi Tea Politics: एक्शन मोड में राहुल गांधी, घर पर बुलाई चाय पर बैठक, करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली:  Rahul Gandhi Tea Politics  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर इंडिया गठबंधन आज यानी मंगलवार को हाई टी पार्टी का आयोजन करने जा रहा है. इस बैठक में विपक्षी सांसद, सिविल सोसायटी और छात्र संगठवों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने ये बैठक अपने 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर बुलाई है.

आगे की रणनीति पर चर्चा

पार्टी सूत्रों की मानें तो. राहुल गांधी के घर पर होने वाली चाय बैठक में वोट चोरी के खिलाफ संयुक्त विरोध प्रदर्शन की रणनीति और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चर्चा होने की उम्मीद है. हालांकि, इस बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

आपको बता दें कि, सोमवार को भेजे गए निमंत्रण में लिखा था, ‘मंगलवार दोपहर इंडी गठबंधन के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसके बाद चाय होगी. मैं आपको मंगलवार, 13 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे नई दिल्ली में 5, सुनहरी बाग रोड स्थित अपने घर पर आने के लिए आमंत्रित करता हूं.’

ममता बनर्जी, अखिलेश व तेजस्वी हुए शामिल

इस दौरान झंडे और पोस्टर लिए लोगों की भारी भीड़ मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस में जमा हुई. इस मार्च में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरेगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, TMC प्रमुख ममता बनर्जी, CPI के डी. राजा, CPI-M नेता एम. ए. बेबी, RJD के तेजस्वी यादव और NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले जैसे नेता शामिल हुए. यही नहीं, एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त याचिका भी दायर की गई.

यह भी पढ़ें

Clash in UP Congress: एक्शन में कांग्रेस, यूपी प्रदेश मुख्यालय में बवाल की होगी जांच, पार्टी ने बनाई कमेटी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए