नई दिल्ली: CJP Protest Jantar Mantar कॉकरोच जनता जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों जनता मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी है. बता दें कि, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने प्रदर्शन की बात कही थी. हालांकि, जंतर मंतर और इसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. वहीं, सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का एलान किया था
Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka had arrived at Jantar Mantar. Both of them have been detained: Delhi Police
— ANI (@ANI) October 13, 2026
पूरा देश बनेगा जंतर मंतर
बता दें कि, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट लिखा था. उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि, अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा. इससे पहले सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर दिया था. अब यहां पर किसी भी तरह को विरोध प्रदर्शन की मनाही होगी.
दिपके ने सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर अपनी बात कही थी. ‘उन्होंने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है. हां, अब यह प्रदर्शन स्थल नहीं रहा, क्योंकि कायर तानाशाह ने इसे पहले ही युद्ध क्षेत्र में बदल दिया था. अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा!’
यह भी पढ़ें
